उदयपुर में दो दोस्तों में झगड़े के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी। आरसीसी-सेंटरिंग का काम करने वाले एक नाबालिग ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने अपने ठेकेदार को फोन कर गांव जाने के लिए कहा। इसके बाद ट्रेन में बैठकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने अजमेर रेलवे स्टेशन से उसे डिटेन किया। हत्या के बाद नाबालिग ने शव को एक कंबल में लपेटकर वहां पडे़ एक बडे़ बॉक्स में छिपा दिया था, लेकिन एक कॉल की वजह से वो पकड़ा गया। यह वारदात भूपालपुरा थाना इलाके में एक किराए के मकान में बुधवार रात करीब 9 बजे हुई। वारदात में अजय (21) पिता मतलीराम पासवान निवासी झारखंड के रातेहाड जिले के बहराटाउन का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार- दोनों दोस्त अजय पासवान और नाबालिग आयड़ इलाके में एक ही मकान में थर्ड फ्लोर पर किराए से रहते थे। दोनों उदयपुर में मजदूरी करते थे। हत्या के बाद उदयपुर से भागते हुए नाबालिग ने देर रात को अपने ठेकेदार को फोन कर अर्जेंट गांव जाने की बात कही। इस पर ठेकेदार को शक हुआ और उसने मकान के पास में रहने वाले अन्य मजदूरों को बताया। कुछ मजदूरों ने कमरे पर जाकर देखा तो अजय का शव कमरे के अंदर रखे एक बॉक्स में पड़ी कंबल में लपेटा मिला। इसके बाद नाबालिग का ठेकेदार का किया। वही कॉल पुलिस के लिए कड़ी बन गया और पुलिस ने उसे अजमेर में डिटेन करवा लिया। वारदात से पहले दोनों दोस्तो ने साथ में बैठकर शराब भी पी। इसी दौरान दोनों में गाली-गलौज होने से झगड़ा बढ़ गया था। कंबल में लपेटकर बॉक्स में छिपाया पड़ोसियों के मुताबिक- बुधवार रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मृतक अजय ने नाबलिग का गला दबाने की कोशिश की तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आपा खो दिया। उसने कमरे में रखा चाकू उठाया और अजय के गले पर लगातार कई वार कर दिए। गले पर गंभीर चोटें लगने के कारण अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद नाबालिग ने शव को कंबल में लपेट कर रखा। बॉक्स में अंदर छिपाने की पूरी कोशिश की, ताकि बदबू बाहर न जाए। वारदात के बाद आरोपी कमरे का दरवाजा बंद करके चुपचाप निकल गया। रात करीब 1 बजे ठेकेदार को शव होने पर जब पड़ोस में रहने वाले मजदूरों ने गेट खोलकर देखा। वहां बॉक्स में खून से लथपथ अजय का शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने भूपालपुरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को माजरा समझते देर नहीं लगी और पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से तुरंत नाबलिग को अजमेर रेलवे स्टेशन से डिटेन करवाया। पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से गिरफ्तार किया भूपालपुरा थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। उसके परिजनों को सूचना दी है। उनके उदयपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उदयपुर से ट्रेन में बैठकर भाग निकला। इसके बाद अजमेर रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। थानाधिकारी चौहान ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ के बाद यह साफ हो पाएगा कि आखिर किस बात पर दोनों के बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ था और उसने अपने ही दोस्त की हत्या क्यों की।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dcMeBNf
उदयपुर में दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर:कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ वार किए; बॉक्स में शव रखकर ट्रेन से गांव भागा, गिरफ्तार
शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
0
Tags

