नगर निकाय चुनाव को लेकर नागौर नगर परिषद में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने अभी तक प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है। जानकारी के अनुसार, भाजपा ने 12 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। चयनित प्रत्याशियों को पार्टी स्तर से फोन कर टिकट कंफर्म होने की सूचना दी जा रही है। टिकट की सूचना मिलते ही कई संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ वार्डों में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर टिकट मिलने का जश्न मनाया। हालांकि, पार्टी की ओर से सार्वजनिक सूची जारी नहीं होने के कारण इन नामों की औपचारिक पुष्टि आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही मानी जाएगी। इन 12 वार्डों के संभावित प्रत्याशी फोन पर सूचना, सार्वजनिक सूची का इंतजार, टिकट की सूचना पर आतिशबाजी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकटों को लेकर अंतिम स्तर पर मंथन चल रहा है। पार्टी के स्तर पर जिन प्रत्याशियों का चयन किया गया है, उन्हें फोन कर चुनाव लड़ने की सूचना दी जा रही है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को नामांकन पत्र सावधानीपूर्वक भरने और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को टिकट मिलने की सूचना के बाद समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा नजदीक आने के साथ ही टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। आधिकारिक सूची सामने आने से पहले ही संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने और समर्थकों के जश्न से चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। अब सभी की नजर भाजपा की अधिकृत सूची पर है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z6XJoPK
नागौर में 12 भाजपा उम्मीदवारों को नॉमिनेशन के आदेश:फोन आए तो समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
सोमवार, अगस्त 31, 2026
0

