बूंदी पुलिस ने 49 लाख 20 हजार 200 रुपए के साइबर फ्रॉड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसके साथियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक दंपती को गिरफ्तारी का डर दिखाया और उनके बैंक खातों से 49,20,200 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। आरोपी पुणे साइबर थाने में दर्ज मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बूंदी के जरखोदा में छिपा हुआ था। पुलिस ने विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। ‘म्यूल हंटर’ अभियान में कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर फ्रॉड के मामलों में आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लाखेरी पुलिस ने एक बैंक खाता संख्या से संबंधित शिकायत की जांच शुरू की। लाखेरी वृताधिकारी नरेंद्र कुमार नागर के सुपरविजन और थानाधिकारी हरि नारायण शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान खाताधारक राजेंद्र पुत्र गणराज (34), निवासी जरखोदा, थाना करवर, जिला बूंदी को हिरासत में लिया। पुणे साइबर थाने में वांछित था आरोपी पूछताछ में सामने आया कि राजेंद्र महाराष्ट्र के पुणे स्थित साइबर पुलिस थाना पिंपरी चिंचवाड़ में दर्ज प्रकरण संख्या 48/2025 में वांछित है। जांच में यह भी सामने आया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव जरखोदा में छिपा हुआ था। पुलिस अधिकारी बनकर दंपती को डराया पुणे साइबर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया था। उन्होंने शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर कहा कि उसकी पत्नी के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हुआ है। साथ ही, बैंक खाते में संदिग्ध रकम आने की बात कहते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनने का डर दिखाया। गिरफ्तारी का भय दिखाकर 49.20 लाख ट्रांसफर आरोपियों ने दंपती को गिरफ्तारी का भय दिखाकर उनके बैंक खातों से 49 लाख 20 हजार 200 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पुणे साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 205, 308(1), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई लाखेरी पुलिस ने पुणे साइबर थाने के थानाधिकारी रविकिरण नयले को आरोपी के बूंदी में होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सागर पोमण अपनी टीम के साथ बूंदी पहुंचे। संयुक्त पूछताछ के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने प्रकरण संख्या 48/2025 में वांछित आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र पुत्र गणराज (34), निवासी जरखोदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ExWmn1o
पुलिस बनकर दंपती को डराया, 49.20 लाख हड़पे:बूंदी से साइबर फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर में कार्रवाई
रविवार, अगस्त 09, 2026
0

