जोधपुर में मोटरसाइकिल चोर गैंग ने एक ही कॉलोनी से रात में तीन मोटरसाइकिल चुरा ली। पैदल आए बदमाश एक घंटे में वारदात कर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना राजीव गांधी थाना क्षेत्र के मां वैष्णव विहार संस्कृति फ्लैट, डाली बाई सर्कल के पास की है। सीसीटीवी में तीन युवक पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। बदमाश पहले मास्टर की से हैंडल लॉक खोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह खुल नहीं पाया। इसके बाद एक युवक बाइक पर बैठकर हैंडल लॉक तोड़ता है। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो जाते है। वारदात बीती रात 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच हुई। वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया- थाने में तीन बाइक चोरी का मामला सामने आया है। डाली बाई सर्कल मां वैष्णव विहार में रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने टीवीएस अपाची, वंदना ने यामहा बाइक और भागीरथ ने स्पेलंडर मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दी है। इस पर मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक स्वरूप, रघुनाथ राम और हैड कॉन्सटेबल रामलाल की टीम गठित की गई है। टीम सीसीटीवी की जांच करके आरोपियों की पड़ताल में जुटी हुई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4Zz2AYb
कॉलोनी से एक घंटे में तीन बाइक चोरी, VIDEO:पैदल आए बदमाशों पहले लॉक खोलने की कोशिश की, फिर तोड़ा
शनिवार, अगस्त 15, 2026
0
Tags

