उदयपुर एसीबी की टीम ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेते हुए एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के दलाल सज्जन कुमार को ट्रेप किया है। बताया जा रहा है कि परिवादी के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में राहत देने और अन्य मुकदमे दर्ज नहीं करने की एवज में एडिशनल एसपी के नाम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत के लिए बार-बार परिवादी को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी टीम को कर दी। एसीबी टीम ने ट्रेप का जाल बिछाया और दलाल को रंगे हाथों बालोतरा से गिरफ्तार कर लिया। उससे रिश्वत की ली गई राशि बरामद की है। मुकेश कुमार सोनी उदयपुर में एसओजी के एडिशनल एसपी पद पर तैनात हैं। फिलहाल एसीबी की टीम दलाल से पूरे नेटकर्व को लेकर पूछताछ कर रही है। डीआईजी डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और सीआई डॉ सोनू शेखावत ने यह कार्रवाई की।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GKPfULk
एएसपी का दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रेप:एसीबी टीम ने बालोतरा से ट्रेप किया, एडिशनल एसपी उदयपुर एसओजी में हैं तैनात
रविवार, सितंबर 27, 2026
0
