उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम बदलाव किए हैं। सुरक्षा प्रणालियों को आधुनिक बनाने से लेकर ट्रेनों के समय में सुधार तक, मंडल स्तर पर खास तैयारियां की गई हैं। जोधपुर मंडल से गुजरने वाली 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अब इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जा रहा है। इससे इंजन बदलने में लगने वाला समय बचेगा और सफर सुगम होगा। इसमें यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-तिरुच्चिराप्पल्लि हमसफर ओर यशवंतपुर-बाड़मेर एसी एक्सप्रेस शामिल है। रामदेवरा मेले को लेकर हुई बैठक वहीं उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई संरक्षा समीक्षा बैठक में आगामी त्योहारों और बाबा रामदेव मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसमें प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैक पेट्रोलिंग, साफ-सफाई और 'कवच' प्रणाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सप्ताहभर में 168 रेल मदद शिकायतों का समाधान RPF की सतर्कता के चलते रेलवे संपत्ति चोरी के मामलों में ₹5.88 लाख का माल बरामद कर 52 आरोपी गिरफ्तार किए गए। वहीं अनावश्यक अलार्म चेन खींचने पर 12 लोगों को पकड़ा गया। वहीं ऑपरेशन अमानत चलाकर 17 यात्रियों के छूटे सामान लौटाए गए। ‘ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते’ में 1 बच्चे को रेस्क्यू किया गया। साल 2026 में अब तक 48 बच्चों को बचाया जा चुका है। खुनखुना फाटक पर लगा इंटरलॉक कवच रेल मंडल के डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड के खुनखुना स्टेशन स्थित समपार फाटक (LC-80) को आधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इससे ट्रेन और फाटक के बीच तकनीकी तालमेल रहेगा, जिससे दुर्घटना का खतरा खत्म होगा। प्रणाली को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग पावर बैकअप दिया गया है। खास बात ये है कि रेलवे की टीम ने 4 घंटे के ब्लॉक में काम पूरा किया। इसके बाद पहली ट्रेन रतनगढ़-मेड़ता रोड डेमू सुरक्षित गुजरी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/S6pJLo1
तीन ट्रेनों में लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक इंजन,स्पीड में होगा इजाफा:रामदेवरा मेले को लेकर भी खास तैयारियां; पढे़ं रेलवे की प्रमुख खबरें
बुधवार, सितंबर 02, 2026
0
Tags

