मुहाना मंडी में मंगलवार दोपहर को कीवी खत्म हो गई। अब जल्द चिल्ली से कनसाइनमेंट जयपुर पहुंचेगा। इससे बाजार में कीवी की काला बाजारी शुरू हो चुकी है। मंडी में 8 से 16 कीवी का पैकेट ~400 प्रति किलो बेचा जा रहा है। जबकि खुदरा व्यापारी इसी कीवी को बाजार में ~70 प्रति पीस बेच रहे हैं। ऐसे में जरूरत को देखते हुए खुदरा बाजार के भाव में उछाल आया है। उधर, ईरान की कीवी बैन होने के कारण दुबई से 10 अक्टूबर तक जयपुर पहुंच जाएगी। जो काफी सस्ती होगी। कीवी के भाव मुहाना मंडी में ही कम ज्यादा होते है। जबकि खुदरा बाजार में इसके भाव स्थित रहते हैं। खुदरा बाजार में इनके भावों को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं है। जिसके चलते कीवी इतनी महंगी होती जा रही है। मुहाना मंडी में विदेशी फलों का व्यापार करने वाले पूरण सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मंडी से कीवी खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया कि कीवी जितनी टाइट होती है, उसका बाजार भाव उतना ही ज्यादा होता है। जैसे-जैसे कीवी लूज होती जाती है, वैसे ही भाव गिरते जाते हैं। कीवी को कोल्ड स्टोर में 15 दिनों तक रखा जा सकता है। जैसे उसे बाहरी मौसम की हवा लगती है तो उसके बाद वह 3 दिन तक ठीक रहती है। दुबई से कीवी आने के बाद इसका बाजार और सस्ता होगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड से जेस्प्री गोल्डन और ग्रीन कीवी भी मौजूद है। गोल्डन कीवी का थोक बाजार इस समय 100 रुपए प्रति पीस है। जबकि ग्रीन कीवी का पीस 50 से 60 रुपए तक में मिल रहा है। ये ही खुदरा बाजार में 150 रुपए से 200 रुपए तक बेची जा रही है। डेंगू के चलते खत्म हुई बारिश रुकने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को कीवी खाने की सलाह दे रहे हैं। जिसके चलते कीवी के बाजार में काफी उछाल आया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेट फॉर्म पर कीवी की डिमांड बढ़ गई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mtbeOfl
मुहाना मंडी में खत्म हुए कीवी:400 किलो की कीवी बाजार में 70 पीस में बेच रहे खुदरा व्यापारी
गुरुवार, अक्टूबर 03, 2024
0
Tags


