भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 19 मार्च, बुधवार को धरती पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में 9 महीने और 14 दिन बिताए। सुनीता के साथ अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी धरती पर वापस आए हैं। सुनीता की सफल वापसी पर कई जगहों पर पूजा-अर्चना की गई। जयपुर के राजा पार्क में उनकी वापसी का जश्न खास अंदाज में मनाया गया। स्थानीय व्यापारियों ने आतिशबाजी का आयोजन किया। इस दौरान होली और दिवाली का संगम देखने को मिला। लोगों ने रंग-गुलाल के साथ पटाखे भी जलाए।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cbKeP6d