ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर नया सानवाड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम को सिरोही से पिंडवाड़ा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चूरू निवासी राम सिंह, उसकी पत्नी और बेटी शामिल है। हादसा तब हुआ जब तालाब के सामने यातायात एकतरफा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर डिवाइडर सही तरीके से नहीं लगा था। इससे बचने के प्रयास में कार गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही वीरवाड़ा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद तीनों को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EWeK2BX
सिरोही में कार 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी:एक ही परिवार के 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
शनिवार, अप्रैल 19, 2025
0
Tags


