जयपुर एसीबी की टीम ने आज सवाई माधोपुर डीटीओ पीआर मीणा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। एसीबी ने कई घंटे तक डीटीओ से पूछताछ की, जिसके बाद सीबीआई फाटक स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। डीजी एसीबी डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि डीटीओ सहित जो लोग भी एडिशनल एसपी को रिश्वत को दिया करते थे, उनकी सूची हमारे है, अभी कार्रवाई और होगी। कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी एसीबी उन्होंने बताया कि एसीबी ने पीआर मीणा का मोबाइल और कुछ डॉक्युमेंट्स जब्त किए हैं। एसीबी ने गिरफ्तारी के बाद पीआर मीणा का मेडिकल कराया, जिसके बाद एसीबी मुख्यालय में रखा गया है। कल (रविवार) पीआर मीणा को एसीबी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद एक्शन सवाई माधोपुर एएसपी और उनके दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने यह पहला बड़ा एक्शन किया है। एसीबी ने डीटीओ पीआर मीणा और दलाल प्रदीप की कई कॉल सुनी थी, जिसमें डीटीओ दलाल प्रदीप को कार्रवाई नहीं करने की एवज में पैसा देने की बात कर रहा है। कई अन्य अधिकारी एसीबी की रडार पर डीटीओ पीआर मीणा सहित कई अन्य अधिकारी भी एसीबी की रडार पर हैं। जिनके खिलाफ एसीबी एक्शन लेगी। ये वही अधिकारी हैं जो नियमों के खिलाफ सवाई माधोपुर में अवैध कामों में मिले हुए थे। यही नहीं एसीबी इनके खिलाफ कोई एक्शन नही ले, इसे लेकर यह दलालों के माध्यम से एसीबी के एडिश्नल एसपी को पैसा दे रहे थे। पीआर मीणा काफी समय से सवाई माधौपुर में पोस्टेड थे। मीणा के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम सर्च कर रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gyVrQmR
जयपुर एसीबी ने सवाई माधोपुर डीटीओ को किया गिरफ्तार:मुख्यालय में कई घंटे पूछताछ के बाद अरेस्ट; मोबाइल और डॉक्युमेंट्स जब्त
रविवार, मई 25, 2025
0
Tags

