जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर में स्थित हॉस्टल में रहने वाली एक महिला मेडिकल इंटर्न ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात को उसके कमरे से बदबू आने पर इसका पता चला, तो अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अभी रात को मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर खोला है। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना लग रहा है। इधर, घटना के बाद परिवार को सूचना दे दी है। शास्त्री नगर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 बैच की इंटर्न डॉक्टर कविता वर्मा के कुछ बैक लगे थे। इसी वजह से उसकी एमबीबीएस पूरी नहीं हो पा रही थी। संभवतया इसी वजह से वो अवसाद में थी। एमडीएम हॉस्पिटल परिसर में स्थित फिमेल हॉस्टल संख्या 9 की पांचवीं मंजिल पर स्थित उसके कमरे से मंगलवार रात को बदबू महसूस होने की सूचना एमडीएमएच प्रशासन को मिली थी। इस पर प्रशासन ने शास्त्री नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला, तो भीतर इंटर्न डॉक्टर फंदे से झूलती मिली। पुलिस का अनुमान है कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। हालांकि, उसके मौत के समय का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा। इसके साथ ही एफएसएल विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OJT0ZdM
जोधपुर के एमडीएम हॉस्टल में मेडिकल इंटर्न ने किया सुसाइड:देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ उतारा शव, कारणों का खुलासा नहीं
बुधवार, मई 28, 2025
0

