जयपुर में RAS मुख्य परीक्षा 2024 के छात्रों ने मंगलवार शाम गोपालपुरा के 80 फीट से रिद्धी सिद्दी तक पैदल मार्च किया। यह विरोध 17-18 जून को होने वाली RAS मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर है। इस परीक्षा को लेकर कई मुद्दे सामने आए हैं। RAS 2023 भर्ती के साक्षात्कार अभी चल रहे हैं और अंतिम परिणाम नहीं आया है। इससे दोहराव की स्थिति बन रही है। RAS 2023 की मुख्य परीक्षा में असफल छात्रों को अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिली हैं। आपरेशन सिंदूर के कारण कई सैन्य कर्मियों के छुट्टी रद्द कर दी गई। इससे उनकी तैयारी प्रभावित हुई है। RAS 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए सबसे कम समय दिया गया है। 25-30 विषयों को 3-4 महीनों में तैयार करना संभव नहीं है। छात्र प्रतिनिधि लक्ष्य प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार से समाधान की उम्मीद जताई। RPSC की अनियमित परीक्षा प्रणाली से छात्रों में असंतोष है। छात्र सरकार से जल्द समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि अगर आरपीएससी ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा । सरकार और आरपीएससी हमारी मांगों पर ध्यान देकर RAS मुख्य परीक्षा को स्थगित करें।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6axq8cL
RAS मुख्य परीक्षा 2024 के छात्रों का विरोध:जयपुर में पैदल मार्च, परीक्षा स्थगित करने की मांग; जून में होनी है परीक्षा
बुधवार, मई 28, 2025
0
Tags


