पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान दौरे पर भारत के साथ कश्मीर और जल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान में शरीफ का स्वागत किया शरीफ ने भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान ईरान के समर्थन के लिए पेजेशकियान का आभार जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ते हैं। पाक पीएम 25 मई से 30 मई तक तुर्किये, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान देशों के दौरे पर हैं। यहां पर भारत के साथ हुए तनाव को लेकर पाकिस्तान के पक्ष रखेंगे। शरीफ बोले- सिंधु नदी से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार शरीफ ने कहा कि हम शांति चाहते हैं और इसके लिए बातचीत को तैयार है। हम कश्मीर समेत अपने सभी मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव के मुताबिक हल करेंगे। उन्होंने आगे कहा- हम अपने पड़ोसी के साथ सिंधु नदी से जुड़े मुद्दों पर शांति से बात करने के लिए तैयार हैं। हम व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी बात करने को तैयार हैं, बशर्ते वे (भारत) गंभीर हों। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीफ ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को भारत के साथ हाल के संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे, जिससे आर्थिक विकास हो।
from विदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5luE0ZH
via OTT
PAK पीएम बोले- भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार:ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात की; शरीफ 4 देशों के दौरे पर हैं
मंगलवार, मई 27, 2025
0
Tags

