राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को ठाणे के महाजन ग्रैंड बैंक्वेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश सिंह रास थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत खुशबू राजपुरोहित को श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन के वर्तमान अध्यक्ष हुकम सिंह ने अर्जुन सिंह तिंवरी को नया अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उन्हें जयपुर में बालिका छात्रावास निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के संस्थापक प्रतापराज जैतपुरा ने समाज से बालिका छात्रावास निर्माण में सहयोग की अपील की। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजपुरोहित समाज के साथ है। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी विकास पारलु ने फाउंडेशन की ओर से युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किए जा रहे योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह सांकरणा, सी.आई. राजेंद्रसिंह आउवा, मेजर रमेशसिंह रमणिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरजे राजेश गरासनी और दिलीप भटाणा ने किया। इसकी व्यवस्था आदर्श परिवार के जगदीश बसंत ने की। सीए बाबूसिंह मनाणा ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नए अध्यक्ष अर्जुनसिंह तिंवरी ने समाज से सहयोग की अपील की। ये रहे मौजूद इस अवसर पर गोरधन सिंह पावा, मनोज भाई दासपा, सुखराज रेवतड़ा, भीम सिंह रायथल, सुखराज नून, मुकेश सोनाणा, तेजसिंह साकरणा, गोपालसिंह खिंचन, कानसिंह तिंवरी, सोहन सिंह गुडाजैतीन, नरेंद्र धानोल, बाबूसिंह वसई मादा, कालूराम डूंगरी, महेंद्र सिंह मादा, कांतिलाल वाड़ा, मनीष सेवाड़िया, प्रमोद जसवन्तपुरा, मोती सिंह बिठू, किरण सिंह चिरपटिया, नरसिंह बारवा, राण सिंह साकरना, महेंद्र सिंह सिंदरली, रमेश दासपा, दशरथ सिंह वारका, बाबूसिंह आसरलाई, रमेशसिंह बावड़ी, जबरसिंह मायलावास, श्रवणसिंह डोडू, प्रवीण सिंह मवड़ी आदि मौजूद थे। नारी शक्ति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। जिनमें थी परमेश्वरी बिठू, राजश्री बसंत, लीला खिंचन, नंदा जसवन्तपुरा, निर्मला तिंवरी, प्रेरणा शिवतलाव, संतोष अराबा, सरोज ठाकुरला, शोभा खिंचन, रेखा गोविंदला, एकता बासनी, शोभा वारका, शैला नाना, सुमन लाम्पी, श्रुति खेरवा आदि मातृशक्ति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VN0wugm
अर्जुन सिंह तिंवरी बने समृद्धि फाउंडेशन के नए अध्यक्ष:जयपुर में 5 करोड़ के बालिका छात्रावास का करेंगे निर्माण
बुधवार, जून 18, 2025
0
Tags


