चित्तौड़गढ़ जिले में पहली बार डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह डाक कांवड़ यात्रा 28 जुलाई को निकाली जाएगी, जो भीलवाड़ा के त्रिवेणी संगम से शुरू होकर चित्तौड़गढ़ के पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। भीलवाड़ा से शुरू होगी कावड़ यात्रा राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमृत माली ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ जिले में पहली बार डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन होगा। सोमवार सुबह 6 बजे लगभग 200 डाक कांवड़िए पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर से भीलवाड़ा के त्रिवेणी संगम के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा महंत चन्द्रभारती महाराज के सानिध्य में शुरू होगी। त्रिवेणी संगम पहुंचने के बाद सभी भक्त सुबह 9:15 बजे वहां जल भरेंगे और फिर डाक कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा बरून्दनी, पारसोली, राजपुरा, बस्सी, आंवलहेड़ा, नगरी, सेमलपुरा, गोपालनगर, मानपुरा मेन रोड, नाडोलिया, देहली गेट होते हुए वापस हजारेश्वर महादेव मंदिर, चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। पूरी यात्रा तेज गति से, बिना रुके तय की जाएगी। तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, पहली बार होगा डाक कावड़ यात्रा इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए घनश्याम साहू, लोकेश साहू, आशीष माली, हिमांशु जैन, राहुल माली, लखन जाट, शिवप्रकाश लोधा, कुलदीप माली, नवीन प्रजापत, लोकेश सोनी, जितेन्द्र माली, रूपेश चौधरी, तरूण राठौड़, प्रीतम माली, प्रकाश माली, अभिषेक माली, कन्हैयालाल माली, जीवन गर्ग, हर्ष गौड़, किशन मौड़ और लोकेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। बता दें कि चित्तौड़गढ़ जिले में पहली बार डाक कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। दौड़ते हुए भगवान शिव के लिए जल लाते हैं कांवड़िए डाक कांवड़िए वे शिव भक्त होते हैं जो दौड़ते हुए भगवान शिव के लिए जल लाते हैं। ये कांवड़िए दिन-रात की परवाह किए बिना, सिर्फ भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। इन्हें न तो थकान की परवाह होती है और न ही आराम की जरूरत। इनके लिए यह सेवा और भक्ति का अवसर होता है। यात्रा के दौरान ये लोग “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। डाक कांवड़ यात्रा आमतौर पर सावन के पवित्र महीने में होती है, जब भगवान शिव को जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है। चित्तौड़गढ़ में पहली बार हो रही डाक कांवड़ यात्रा ना सिर्फ धार्मिक उत्साह को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवाओं में शिव भक्ति और सामूहिक सेवा की भावना को भी मजबूत कर रही है। भक्तों का उत्साह और आस्था इस यात्रा को यादगार बना देंगे। यह आयोजन आने वाले वर्षों के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत साबित हो सकता है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AbtUvZY
चित्तौड़गढ़ में पहली बार निकलेगी डाक कांवड़ यात्रा:भीलवाड़ा त्रिवेणी संगम से रवाना होंगे शिव भक्त, 200 कांवड़िए जल लाएंगे
रविवार, जुलाई 27, 2025
0
Tags

