झालावाड़ के मनोहर थाना स्थित पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में हुए हादसे को लेकर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं है, यह हत्या है। सरकार को घटना की जिम्मेदारी लेना चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। स्कूल प्रशासन ने किया था आगाह कांग्रेसी नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पहले ही आगाह कर दिया था कि यह बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, बैठने लायक नहीं रही है। उसके बावजूद भी इसमें स्कूल संचालित किया जा रहा था। सरकार और प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा सात बच्चों की मौत हो गई और काफी बच्चे घायल हो गए।। इसकी सरकार और मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ये हादसा नहीं हत्या है। शिक्षा मंत्री नौटंकी बाज उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं पंचायत राज्य मंत्री रोजाना नौटंकी वाले बयान देते रहते हैं। बच्चे भारत का भविष्य हैं। अगर ऐसी जर्जर हालत वाली बिल्डिंगों में बच्चे पढ़ेंगे तो क्या होगा। राजस्थान में कोटा जिला ही नहीं, अन्य जिलों के कई स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों के लिए सरकार ने जो बजट जारी किया है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है। सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए गुंजल ने कहा कि कोटा का नान्ता महल स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कुन्हाड़ी बालिका विद्यालय भी जर्जर हालत में है। कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन शिक्षा मंत्री और सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार का खजाना खाली है। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BRKlfLw
कांग्रेस ने झालावाड़ की घटना को बताया दुखद:प्रहलाद गुंजल बोले- यह हादसा नहीं हत्या है; कहा- सीएम और शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए जिम्मेदारी
शनिवार, जुलाई 26, 2025
0

