जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित श्री जैन श्वेतांबर श्रीमाल सभा के प्रांगण में शनिवार को एक शिक्षाप्रद कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए थी। कार्यक्रम मज़्जिन पूर्णानंद सागर सुरिश्वर, विजय प्रभा श्री जी, प्रभंजना श्री जी, सुंव्रता श्री जी और चिदयशा श्री जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। श्रीमान सभा और श्री कुशल विचक्षण महिला मंडल के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आराध्या जैन, प्रेरणा जैन, सायेशा कांकरिया, गौरवी फोफलिया, प्रणाम फोफलिया और संयम जूनीवाल विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनु फोफलिया, अमन श्रीमाल, अंजना जैन, प्रियंका श्रीमाल, विद्या मेहता, प्रमिला मेहता, कमला पटोलिया, स्नेहलता चौरड़िया और चंद्रप्रभा महमवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N6d9Pbq
श्री जैन श्वेतांबर श्रीमाल सभा में बच्चों की प्रतियोगिता:5 से 15 साल के बच्चों ने सुनाई शिक्षाप्रद कहानियां, 6 विजेताओं को किया सम्मानित
मंगलवार, अगस्त 05, 2025
0
Tags

