बीकानेर में शुक्रवार व शनिवार को अवकाश की घोषणा कर दी है। दरअसल, मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तेज बारिश होने की आशंका जताई है। बीकानेर में आंगनबाड़ी, कोचिंग और स्कूल सभी बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्ववत विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Y80sgcl
बीकानेर में दो दिन स्कूल की छुट्टी:भारी बारिश की चेतावनी के बीच कलेक्टर के आदेश, आज भी थे बादल
शुक्रवार, अगस्त 01, 2025
0
Tags

