जयपुर में एक युवती की सगाई तुड़वाने की कोशिश में गुरुवार रात हंगामा मच गया। गुस्साए परिजन युवक की हकीकत सामने आने पर उसे पकड़ बजाज नगर थाने ले आए। पिछले कई दिनों से युवती पर दोस्ती का दबाव बनाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बजाज नगर थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया- पिछले कुछ दिन पहले एक युवती की सगाई हुई थी। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला लड़का पिछले कई दिनों से युवती पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। सगाई के बाद वह गुरुवार देर शाम युवती के ससुराल पहुंचा। ससुराल वालों को भड़काने की कोशिश की ताकि सगाई टूट जाए। पूछने पर वह बार-बार अपना नाम और पहचान बदलता रहा। असलियत सामने आने पर गुस्साए परिजनों ने उसको पकड़ लिया। युवती के घरवालों को भी सूचना देकर बुला लिया। रात करीब 9 बजे लड़के को लेकर गुस्साए परिजन बजाज नगर थाने पहुंच गए। थाने के बाहर लड़के को लेकर पहुंचने पर हंगामा मच गया। बजाज नगर थाने में युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने युवती को परेशान करने के साथ-साथ उसकी सगाई तोड़ने की कोशिश की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3jvWPOB
जयपुर में सगाई तुड़वाने की कोशिश में मचा हंगामा:लड़के को पकड़ थाने लेकर पहुंचे, आरोप- दोस्ती का बना रहा था दबाव
शुक्रवार, अगस्त 01, 2025
0
Tags

