उत्तर पश्चिम रेलवे को लंबे समय बाद पांच नए सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक (एसीएम) मिल गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही जवाहर सर्किल स्थित रेलवे मुख्यालय में अब फिर से तीन एसीएम काम करेंगे, जबकि जयपुर मंडल में भी दो एसीएम की व्यवस्था हो जाएगी। इस बदलाव के तहत मुख्यालय और मंडल के अलावा जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडलों में भी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। रेलवे एसीएम (आर) मदन मीना ने बताया- पीसीओएम मदन देवड़ा और पीसीसीएम डॉ. सीमा शर्मा की अनुशंसा पर मुख्यालय के सीआरआई अजय सांखला को एसीएम (पीएम/पीएस) नियुक्त किया गया है। वे यात्री विपणन और सुविधाओं से जुड़े कार्य संभालेंगे। इसी प्रकार चीफ ओएस (कॉमर्शियल) श्याम सुंदर को मुख्यालय में एसीएम (एफएम एंड कोर्ट) बनाया गया है, जो माल भाड़ा और कोर्ट से जुड़े मामलों को देखेंगे। वहीं मुख्यालय में कार्यरत चीफ लॉ असिस्टेंट (सीएलए) बिश्वनाथ शर्मा को जयपुर मंडल में एसीएम (एफएंडएस) के पद पर भेजा गया है। वे माल भाड़ा, पार्सल और खानपान जैसी यात्री सुविधाओं का कार्य देखेंगे। इसके साथ ही मुख्यालय में अब विवेक शर्मा (सीबीआई/विजिलेंस), अजय सांखला और श्याम सुंदर तीन एसीएम होंगे। जयपुर मंडल में मुकेश गहलोत और बिश्वनाथ शर्मा दो एसीएम के तौर पर कार्य करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय के सीआरआई सुरेंद्र सिंह और जयपुर के सीबीएस (सीएस) बीके गौड़ को जोधपुर मंडल का एसीएम नियुक्त किया गया है। अधिकारी तबादले के क्रम में राज कुमार उधवानी को जोधपुर से अजमेर, लाल चंद कुम्हार को अजमेर से बीकानेर और राज कुमार स्वर्णकार को बीकानेर से अजमेर भेजा गया है। तीनों का तबादला उनके अनुरोध पर किया गया है। सभी नियुक्त अधिकारी रेलवे के राजपत्रित पद पर कार्यरत होंगे। रेल मामलों के जानकार और एक्स विजिलेंस ऑफिसर एनएस शेखावत के अनुसार पांच नए जूनियर स्केल (जेएस) ऑफिसर मिलने से वाणिज्य विभाग में लंबित कार्यों का निपटारा तेजी से होगा और विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ycQd0aA
उत्तर पश्चिम रेलवे को मिले पांच नए एसीएम:मुख्यालय में फिर से तीन, वहीं जयपुर मंडल में दो अधिकारी बैठेंगे
रविवार, अगस्त 10, 2025
0
Tags


