कोटा झालावाड़ NH 52 दरा स्टेशन से कमलपुरा के बीच में करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। ग्रामीण पुलिस ने एनएच-52 दरा नाल से ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसके तहत झालावाड़ से कोटा आने वाले भारी वाहन दरा जंगल ना आकर खानपुर जिला झालावाड़ होते हुए वाया बपावरकलां, सांगोद होते हुए कोटा आएंगे। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि इसके अलावा भारी वाहन झालावाड़ से कोटा आने वाले वाया सुकेत, रामगंजमण्डी, चेचट, रावतभाटा होते हुए भी कोटा आ सकते है। कोटा से झालावाड़ जाने वाले भारी वाहन कोटा से बारां, बारां से बपावरकलां, खानुपर होते हुए झालावाड़ जा सकते है। जाम के दौरान कोई बीमार व्यक्ति, एम्बूलेंस या जरूरतमंद व्यक्ति जाम में रूका हुआ है तो वह पुलिस कन्ट्रोल रूम कोटा ग्रामीण से मोबाइल नम्बर 8764850778, 9530443888, 07442350888 पर सम्पर्क करे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OMlNcgw
कोटा झालावाड़ NH-52 दरा नाल से ट्रैफिक डायवर्जन:बारां, बपावरकलां, खानपुर या रामगंजमंडी, चेचट, रावतभाटा होते हुए आ जा सकेंगे भारी वाहन
शनिवार, अगस्त 09, 2025
0


