उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में देर शाम चाकूबाजी की घटना हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। चाकूबाजी में घायल दो युवकों को उदयपुर रेफर किया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। गोगुंदा बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घटना घटित हुई। आरोपी शाहनवाज ने दिनेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए चेतन (20) पिता किशनलाल नायक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया। सवारी गाड़ी में जा रहे थे हमलावर और पीड़ित गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- दिनेश (22) पिता लक्ष्मीलाल उदयपुर से सवारी गाड़ी में गोगुंदा आ रहा था। इसी दौरान शाहनवाज (20) पिता फिरोज शाह उदयपुर के फतहपुरा से उसी वाहन में आकर उसके पास बैठ गया। यात्रा के दौरान शाहनवाज ने दिनेश से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकी दी। बस स्टैंड पर बैंक के सामने पहुंचते ही दिनेश पर आरोपी शाहनवाज ने हमला कर दिया। वहीं बचाने आए चेतन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान वहां एकत्र हुए लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने समझाइश कराई। मामले में आरोपी को डिटेन किया है। कंटेट : गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HSx3fI0
गोगुंदा बस स्टैंड पर चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल:पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया, घटना के बाद भीड़ जमा
शनिवार, दिसंबर 27, 2025
0


