जिले में बढ़ती सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अलवर जिले में संचालित सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं अब प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है, जिसमें जिले में शीतलहर और बढ़ती ठंड की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। सभी शिक्षक और अन्य विद्यालय स्टाफ को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। साथ ही, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत रूप से संचालित की जाएंगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5tHu1bG
5वीं तक के बच्चों का 10 जनवरी तक अवकाश:जिले में तेज ठंड व शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर का आदेश,शिक्षक व स्टाफ स्कूल आएगा
मंगलवार, जनवरी 06, 2026
0


