कोटा शहर में मकर संक्रांति पर्व और युवा दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष पहल की गई। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ट्रेनी आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहनों पर निःशुल्क हैंडल गार्ड लगाए इस दौरान दुपहिया वाहनों पर निःशुल्क हैंडल गार्ड लगाए गए और वाहन चालकों को सुरक्षा नैक बैंड वितरित किए गए। साथ ही हेलमेट पहनने और यातायात नियमों की पूर्ण पालना के लिए समझाइश की गई। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और बच्चों को दुपहिया वाहन के आगे न बैठाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। नए कानूनों, महिला सुरक्षा की जानकारी दी वहीं, युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नयापुरा थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली, नवीन आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई उन्होंने विद्यार्थियों को ऑपरेशन गरुड़व्यूह और नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सीआई विनोद कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्हें सड़क सुरक्षा और कानून की सही जानकारी देकर जागरूक किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hs1S6Yu
ट्रैफिक पुलिस ने बाटे हैंडल गार्ड व सेफ्टी नेक बैंड:युवा दिवस पर पुलिस ने छात्रों को नए कानूनों, महिला सुरक्षा की जानकारी दी
मंगलवार, जनवरी 13, 2026
0
Tags


