बालोतरा में एक स्पा के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। संचालक लड़कियों को रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए बुलाता था। इसके बाद स्पा सेंटर का मालिक, एक महिला और आरोपी संचालक लड़कियों पर देह व्यापार का प्रेशर बनाते थे। एक लड़की ने पचपदरा पुलिस में 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्पा मालिक और महिला फरार हैं। बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- 20 जनवरी को एक लड़की ने पचपदरा थाने में स्पा के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 11 जनवरी 2026 को स्पा संचालक सवाई सिंह ने उसे रिसेप्शन का काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया। वहां ग्राहकों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। संचालक और अन्य ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कस्टमर से रुपए भी लिए। लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पचपदरा डीएसपी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्पा पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार- मौके पर मिली लड़कियों ने बताया कि उन्हें रिसेप्शन और मसाज के काम लिए रखा था। स्पा पर संचालक महिला ग्राहकों से अवैध संबंध बनाने को कहती थी। ग्राहकों से रुपए लिए जाते थे और लड़कियों पर देह व्यापार का प्रेशर बनाया जाता था। पुलिस ने आरोपी सवाई सिंह (निवासी बाड़मेर) को गिरफ्तार कर लिया। स्पा का मालिक विजय सिंह और महिला फरार हैं। जिनकी तलाशी की जा रही है। विजय सिंह के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का मामला भी दर्ज कर लिया है। सवाई सिंह से पूछताछ की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vTy2OFE
स्पा में गलत काम करने का प्रेशर बनाया, संचालक अरेस्ट:लड़की बोली-रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए बुलाया था
शनिवार, जनवरी 24, 2026
0
Tags


