जयपुर से अपने गांव मध्यप्रदेश जा रहे दंपती में से पत्नी की शनिवार को कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गईं। जबकि इस हादसे में पति बाल बाल बच गया। पत्नी के सिर से कंटेनर का टायर निकल गया। यह हादसा शनिवार को टोंक सदर थाना क्षेत्र से गुजर रहे जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 पर हुआ। हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोग दौड़ कर आए और जिंदा बचे पति को एक ओर बैठाया। बाद में पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सआदत अस्पताल लाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे पति के सुपुर्द कर दिया। बाइक से घर जा रहे थे पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य के श्योपुर निवासी उर्मिला (50) पत्नी रामदयाल बैरवा जयपुर में रहकर मजदूरी करते थे। आज ये दोनों पति पत्नी बाइक पर ही सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 पर कामधेनु सर्किल के पास बाइक के पास से गुजर रहे कंटेनर से बाइक चला रहे रामदयाल का संतुलन बिगड़ गया और दंपती गिर पड़े। इस दौरान पत्नी उर्मिला का सिर कंटेनर के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति रोड किनारे की ओर गिर पड़ा। इससे वह बाल बाल बच गया। इस दौरान जिंदा बचे पति का रो रो कर बुरा हाल रहा। उधर हादसे के बाद कंटेनर को लोगो ने थोड़ी दूर ही रुकवा लिया। पुलिस ने बाइक और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/10uPmp9
टोंक में कंटेनर ने महिला का सिर कुचला:पति के साथ बाइक पर बैठकर गांव जा रही थी; मॉर्च्युरी के बाहर रोता रहा
रविवार, जनवरी 04, 2026
0


