पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह के पास स्थित बेरा गुंदावा में शनिवार शाम करीब चार बजे ताराचंद चौधरी के खेत में अचानक अजगर नजर आया। खेत में काम कर रहे किसान उसे देखकर घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के मेघाराम सीरवी ने बताया कि खेत में दिखा अजगर करीब 12 से 13 फीट लंबा था और उसका वजन लगभग 33 किलो आंका गया। इतने बड़े अजगर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक अजगर को काबू में किया और रेस्क्यू की प्रक्रिया पूरी की। जंगल में छोड़ा गया अजगर रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले भी दिख चुका है अजगर खेत मालिक ताराचंद चौधरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी उनके खेत में अजगर नजर आया था। इस बार दोबारा अजगर दिखने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन समय पर रेस्क्यू होने से राहत मिली।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zmnA2dR
पाली में खेत में आया 12 फीट लम्बा अजगर:खेत में काम कर रहे किसान डरे, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
सोमवार, जनवरी 05, 2026
0
Tags


