उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान पर 17 से 24 फरवरी तक पिम्स मेवाड़ कप के चौथे संस्करण का आयोजन होगा। पिम्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एवं सॉलिटेयर के सह-प्रायोजन से सम्पन्न हो रहे आयोजन में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण सोमवार रात को सॉलिटेयर बैंक्वेट एंड गार्डन में हुआ। ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा के चेयरमैन एवं सीईओ आशीष अग्रवाल, पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ नमन अग्रवाल, क्रिकेटर अशोक मेनारिया, मिराज ग्रुप के विकास पुरोहित, राउंड टेबल इंडिया के शशांक सिंघवी तथा पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत मौजूद रहे। पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ नमन अग्रवाल ने बताया- टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 फरवरी को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे तथा 24 फरवरी को ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। ये आठ टीमें शामिल होंगी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें पिम्स यूनाइटेड, क्रॉस रोड्स, मेवाड़ टूरिज्म क्लब, जीसीए कोल्ट्स, आदित्यम रियल स्टेट, दिल्ली चैलेंजर्स, उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स एवं बालाजी कंस्ट्रक्शन्स टीमें ग्रुप ए एवं ग्रुप बी प्रारूप में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में 40 से अधिक आईपीएल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित न होकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश से भी जुड़ा है। नमन अग्रवाल ने बताया- इस वर्ष टूर्नामेंट की थीम कैंसर उन्मूलन का संकल्प रखी गई है। लीला फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आगामी वर्षों में निःशुल्क कैंसर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर कार्य किया जा रहा है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yuKaHU
उदयपुर में पिम्स मेवाड़ कप कल से, कई किक्रेटर आएंगे:24 फरवरी तक फील्ड क्लब में डे-नाइट मैच होंगे, 8 टीमें होंगी शामिल
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
0
Tags


