उदयपुर में कोटड़ा ब्लॉक के मांडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोदरमाल गांव के पास हुआ। जहां ओवरटेक करने चक्कर में बाइक ऑटो से टकरा गई और हादसा हो गया इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि राहगीरों की मदद से एक घायल युवक को कोटड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेफिक जाम हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरीश(24) पिता मसरू गमार, शंरकलाल(25) पिता सुनिल खराड़ी और कालाराम(23) पिता किसनाराम के रूप में हुई है। तीनों कोटड़ा निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मांडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ओवरटेक करने के चक्कर में हुई टक्कर: थानाधिकारी थानाधिकारी निर्मल कुमार ने बताया कि बाइक सवार मांडवा से कोटड़ा की तरफ जा रहे थे। उनकी पीछे एक ऑटो भी आ रहा था। सामने से तेज रफ्तार जीप आ रही थी। बाइक सवार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी बाइक ऑटो से टकरा गई और बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। तीनों के शव हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों को सूचित कर दिया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/utRb7GW
बाइक और ऑटो की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत:मांडवा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, आमने-सामने की हुई टक्कर
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
0
Tags


