भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल देखा गया। भारतीय टीम ने फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 96 रनों से हार गई। भारत की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही मेनार और रूण्डेडा सहित आसपास के गांवों में क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार जश्न मनाया। युवाओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकलकर भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मेनार में देर रात तक ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न चलता रहा। ग्रामीणों ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत को पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cidq6gB
भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन:जीत पर मेनार और रूण्डेडा में जश्न
सोमवार, मार्च 09, 2026
0


