जयपुर में बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। डिस्कॉम की ओर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शहर की 20 से अधिक कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित शटडाउन के दौरान जयसिंहपुरा खोर, जेडीए ए ब्लॉक, जेडीए बी ब्लॉक, जेडीए सी ब्लॉक, कुंड रोड, नंद वाटिका, नायला रोड, बड़ी का बास, 2 नंबर बस स्टैंड, पंचवटी, रोहित नगर, केशव नगर और द्वारकापुरी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा जयसिंहपुरा खोर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडर से जुड़े इलाके भी प्रभावित रहेंगे। इसी तरह राजेंद्र नगर, मिर्धा फार्म हाउस, मसूर महल, गणेश विहार और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन मेंटेनेंस कार्य के लिए लिया जा रहा है। निर्धारित समय के दौरान तकनीकी टीम लाइन और उपकरणों की जांच तथा मरम्मत का काम करेगी, इसलिए इन क्षेत्रों में तय समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Av3dLqm
जयपुर में कल 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:20 से ज्यादा कॉलोनियों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी कटौती;मेंटेनेंस के लिए शटडाउन
मंगलवार, मार्च 10, 2026
0
Tags


