राजसमंद में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शहर के प्रमुख शक्ति पीठ मां अन्नपूर्णा माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों का क्रम शुरू हुआ। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई और मां अन्नपूर्णा का विशेष श्रृंगार कर फूलों से सजाया गया। कवच पाठ किया गया संध्या आरती के दौरान पंडित गोपाल श्रोत्रिय के नेतृत्व में सामूहिक रूप से कवच पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद महाआरती संपन्न हुई और मां अन्नपूर्णा की वंदना की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए। धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन जिले के अन्य प्रमुख शक्ति पीठों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अन्नपूर्णा माता मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है, जो नौ दिनों तक जारी रहेंगे। अन्न-जल की दायिनी मां अन्नपूर्णा का यह मंदिर राजसमंद झील की बायीं पहाड़ी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए राजनगर क्षेत्र से कच्चा पैदल मार्ग और सेवाली एनएच-8 से सड़क मार्ग उपलब्ध है। ऐतिहासिक रूप से यह मंदिर महाराणा राजसिंह के काल में अकाल राहत के उद्देश्य से झील निर्माण के साथ स्थापित किया गया था।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ReA0aqV
चैत्र नवरात्रि पर अन्नपूर्णा माता मंदिर में कवच पाठ:पहले दिन श्वेत वस्त्र और मुकुट हार धारण कराए
शुक्रवार, मार्च 20, 2026
0
Tags


