धौलपुर के पुराना शहर में ईद-उल-फितर के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह और उनके पुलिस स्टाफ का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हेड कॉन्स्टेबल सुभाष भास्कर, कॉन्स्टेबल मातादीन और कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने इस सम्मान के लिए सीएलजी सदस्यों और मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह का सामंजस्य बनाए रखने का आह्वान किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zTlb0me
ईद पर मुस्लिम समाज ने किया पुलिस का सम्मान:धौलपुर में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल
रविवार, मार्च 22, 2026
0


