देवली पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आरटीसी देवली में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दूसरे व्यक्ति की जगह फर्जी तरीके से प्रशिक्षण में शामिल होकर नौकरी पाने का प्रयास किया। छुट्टी लेकर गया ट्रेनी वापस नहीं लौटा थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी आरक्षक (जीडी) ट्रेनी सत्यपाल सिंह फरवरी माह में बेसिक प्रशिक्षण के लिए देवली स्थित सीआईएसएफ आरटीसी में आया था। कुछ समय बाद वह अपनी माता के निधन का कारण बताकर अवकाश पर चला गया और उसके बाद वापस प्रशिक्षण केंद्र नहीं लौटा। संदेह होने पर खुला फर्जीवाड़ा गत 22 मार्च को एक युवक खुद को सत्यपाल सिंह बताकर प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचा। कंपनी स्टाफ और प्लाटून कमांडर को उस पर संदेह हुआ। पहचान की पुष्टि और दस्तावेजों के मिलान के दौरान युवक फर्जी पाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आगरा निवासी शैलेंद्र निकला आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नगला जयराम का रहने वाला शैलेंद्र पुत्र राजवीर है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक सोची-समझी साजिश के तहत असली ट्रेनी की जगह प्रशिक्षण में शामिल होने आया था। फर्जी दस्तावेज और मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, अन्य पहचान दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी शैलेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A5fBuT1
छुट्टी पर गए CISF-ट्रेनी की जगह दूसरे ने किया जॉइन:प्लाटून कमांडर को शक होने पर पकड़ा गया, आरोपी से फर्जी दस्तावेज भी बरामद
बुधवार, मार्च 25, 2026
0


