डीग जिले के कुचावटी गांव में चंबल परियोजना के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक अभियंता लोकेंद्र यादव के निर्देशन में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान टीम ने लगभग 20 अवैध पानी के कनेक्शनों को चिन्हित कर काट दिया। ये अवैध कनेक्शन टेल एंड तक पानी की आपूर्ति में बाधा डाल रहे थे। कार्रवाई के बाद टेल एंड तक जलापूर्ति को सुचारु कर दिया गया है, जिससे अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध और समान रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sl26HPX
कुचावटी में 20 अवैध पानी कनेक्शन कटे:चंबल परियोजना से टेल एंड तक जलापूर्ति बाधित होने पर विभाग ने की कार्रवाई
शनिवार, अप्रैल 18, 2026
0

