नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बीकानेर आ सकते हैं। पार्टी और प्रशासन स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई, लेकिन अधिकृत कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुआ है। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास भी मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 2.15 बजे नाल हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे पुष्करणा स्टेडियम से रोड शो शुरू होगा। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा और करीब 1 घंटे बाद पौने चार बजे जूनागढ़ के पास इसका समापन होगा। हालांकि इसमें समय ज्यादा लगने की उम्मीद की जा रही है। पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होगा रोड शो मुख्यमंत्री के रोड शो की शुरुआत दोपहर 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम से होगी। यहां से रोड शो गोकुल सर्किल, नथूसर गेट, बारह गुवाड़ और आचार्य चौक होते हुए आगे बढ़ेगा। इसके बाद तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड और सादुल सर्किल से होते हुए रोड शो जूनागढ़ पहुंचेगा। जूनागढ़ के पास होगा समापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं और आमजन को जूनागढ़ के आगे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को ही बीकानेर से रवाना होंगे। सभा के लिए सभी प्रत्याशियों को अपने समर्थकों के साथ जूनागढ़ पहुंचने की अपील की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री बागियों के कारण बिगड़ रहे समीकरणों को सुलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है। रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yfhYwsc
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो प्रस्तावित:प्रशासन तैयारियों में जुटा; प्रत्याशियों को जूनागढ़ पहुंचने की अपील
रविवार, सितंबर 06, 2026
0
Tags

