जोधपुर शहर में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक में शहर की जलापूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए चर्चा की गई। जलापूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए शहर के जिन कॉलोनी में टैंकर के जरिए पानी पहुंच रहा है। वहां टैंकर के जरिए जिला आपूर्ति कर उसकी निगरानी करने पर भी चर्चा हुई। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली और जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सर्किट हाउस में बैठक कर शहर की जिला आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सिटी राजेंद्र मेहता ने बताया- इंदिरा गांधी नहरबंदी और गर्मी के मौसम में पानी की स्थिति की स्थिति की से जनप्रतिनिधियों का अवगत कराया गया। मेहता ने बताया- पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जलधाई विभाग के कर्मचारी लगातार सक्रिय हैं और हेल्पलाइन पर आ रही शिकायतों का निपटारा करने की भी व्यवस्था की गई है। पानी की आपूर्ति के लिए कंटीजेंसी प्लान के लिए 22 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। जिन इलाकों में पेयजल की किल्लत है, वहां टैंकर के जरिए आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया है। 10 टैंकरों को बुधवार को विभिन्न इलाकों में भेजा गया। आने वाले समय में इनकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इंदिरा गांधी नगर में पानी आना शुरू मेहता ने बताया- नहरबंदी के बाद इंदिरा गांधी नहर में पानी आना शुरू हो गया। कम मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते पानी के फ्लो की स्पीड थोड़ी कम है। इसके लिए पंजाब से राजस्थान की टीम बात कर रही है। जलदाय विभाग के पास 18 मई तक का स्टोरेज है और उम्मीद है कि 18 मई में से इंदिरा नहर का पानी आना शुरू हो जाएगा। विभाग पानी की आपूर्ति के लिए लगातार कार्य कर रहा है और पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभिन्न टीमों को जिम्मा सौंपा गया है, जो क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल सप्लाई के दौरान बिजली की कटौती की जाएगी, जिससे पानी सभी कॉलोनी तक पहुंच सके। समस्याओं का हो तुरंत समाधान वहीं बैठक में शहर विधायक अतुल भंसाली ने अधिकारियों को कहा- पानी टेल एंड तक बैठे लोगों तक पहुंचना चाहिए और गर्मी में किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो उसे तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। भंसाली ने जोधपुर सर्किट हाउस से पानी के टैंकर रवाना किए। यह टैंकर उन इलाकों में जाएंगे, जहां जलापूर्ति बाधित रहती है। जहां से बार-बार पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिलती है। इन टैंकरों की मॉनिटरिंग के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NJry3k
जोधपुर में टैंकर के जरिए भी होगी जलापूर्ति:10 टैंकर को कई इलाकों में भेजा, जलदाय अधिकारियों को इंदिरा गांधी नहर से पानी जल्द आने की उम्मीद
गुरुवार, मई 14, 2026
0
Tags

