कोटा में CMHO ऑफिस में खड़ी कंडम एंबुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। दूसरी गाड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। ऑफिस में हड़कंप मच गया। ऑफिस में मौजूद स्टाफ बाहर आ गए। निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना बुधवार देर शाम साढ़े 6 बजे हुई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 6 कंडम एंबुलेंस जल गई। धुआं दिखा तो स्टाफ को कबाड़ में दिखी आग CMHO डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया- स्टाफ ऑफिस में मौजूद था। उसी समय ऑफिस की बिल्डिंग से पीछे धुआं दिखाई दिया। स्टाफ ने बाहर आकर देखा तो ऑफिस के पीछे पड़े कबाड़ में आग लगी हुई थी। यहां कंडम घोषित 18 वाहन ( एम्बुलेंस) खडे़ थे। इनमें एक दो वाहनों में आग लगी हुई थी। तुरंत निगम के अग्निश्मन विभाग को सूचना दी। निगम की दमकलें मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग की छत पर चढ़कर आग पर पानी डाला। फिर फॉम का इस्तेमाल किया। करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से एंबुलेंस के टायर व सीटें जल गई। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए हैं। जिस जगह कंडम वाहन खड़े हैं, वहां सूखी झाड़ियां है। इस एम्बुलेंस को तीन-चार साल पहले कंडम घोषित किया था। कंपनी को वापस ले जाने के लिए लेटर भी लिखा हुआ है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UJFmtjI
कोटा में CMHO ऑफिस में खड़ी एंबुलेंस में आग, VIDEO:दूसरी गाड़ियां भी चपेट में आईं, 18 में से 6 कंडम वाहन जले, 1 घंटे में काबू पाया
गुरुवार, मई 14, 2026
0
Tags

