उदयपुर शहर में बुधवार को बिजली निगम की और से सुबह 6 बजे से बिजली बंद रखी जाएगी। जलापूर्ति सुधार कार्य के तहत जलदाय विभाग द्वारा बोरवेल खुदाई कराए जाने के कारण बुधवार को प्रताप नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अभियंता ने बताया कि एवीवीएनएल प्रताप नगर ऑफिस से संबंधित कृष्ण विहार, एमडीएस स्कूल एवं किंगडम स्कूल के आसपास के क्षेत्र में बुधवार को सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ScZ1CO9
उदयपुर में सुबह 6 बजे से बंद रहेगी बिजली:पीएचईडी विभाग खुदवा रहा बोरवेल, प्रतापनगर क्षेत्र में 9 बजे तक पावर कट
बुधवार, मई 27, 2026
0
Tags

