सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) को लेकर वन विभाग है। इसी कड़ी में टाइगर रिजर्व के आमली और फलोदी रेंज के चिन्हित गांवों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसमें गांवों में आवारा डॉग्स का टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल की वेटरनरी टीम द्वारा वन विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। पहले दिन करीब 15-20 डॉग्स को टीके लगाए गए। CDV संक्रमण के चलते वैक्सीनेशन रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने बताया- अभियान के अंतर्गत चिन्हित क्षेत्र के गांवों में डॉग्स का टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि CDV संक्रमण के संभावित खतरे को कम किया जा सके। वन्यजीवों में बाघ एवं अन्य मांसाहारी वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान महत्वपूर्ण है। वेटरनरी टीम द्वारा गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है और स्थानीय ग्रामीणों को भी CDV के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। डीएफओ सिंह ने बताया गया कि वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से ऐसे कदम आवश्यक हैं। भविष्य में भी चिन्हित क्षेत्रों में निगरानी और टीकाकरण गतिविधियां नियमित रूप से जारी रखी जाएंगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wTKsobN
रणथम्भौर में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कुत्तों का वैक्सीनेशन:आमली और फलोदी रेंज में टीके लगाए; CVD संक्रमण का खतरा
मंगलवार, मई 26, 2026
0
Tags

