जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा द्वारा वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। एडीआर सेंटर में लोक अदालत का उद्धघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष केशव कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके लिए जिलेभर में कुल 10 बेंचों का गठन किया गया, जिनमें दौसा मुख्यालय पर 3 तथा बांदीकुई, लालसोट, महवा और सिकराय में 7 बेंचें बनाई गईं। जिलेभर में कुल 3275 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और करीब 6 करोड़ 11 लाख 74 हजार 29 रुपए की राशि का सेटलमेंट हुआ। इन मामलों का किया निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी कई मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कराया गया। एसबीआई बैंक के रणजीत मीणा से जुड़े दो मामलों में करीब 7 लाख रुपए मूलधन एवं ब्याज बकाया था, जिसका समझौता 2.90 लाख रुपए में कराया गया। वहीं आईडीबीआई बैंक के जयसिंह गुर्जर के मामले में 3.18 लाख रुपए के बकाया ऋण का समझौता 2.42 लाख रुपए में हुआ। इसके अलावा कौशल्या देवी एवं मनभरी देवी से जुड़े बैंक ऋण मामलों का भी आपसी सहमति से निस्तारण कराया गया। 3275 प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिलेभर में कुल 3275 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और करीब 6 करोड़ 11 लाख 74 हजार 29 रुपए की राशि का सेटलमेंट हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रि-लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा किया गया। लोक अदालत में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा सहित अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NcH9AeZ
दौसा में 6.11 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का सेटलमेंट:लोक अदालत में 10 बेंचों ने की सुनवाई; राजीनामा होने पर पहनाई माला
रविवार, मई 10, 2026
0

