उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा समदड़ी-लूनी रेल खंड पर दुदिया-दूंदाड़ा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 231, 236, 239, 227 और 226 पर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न तिथियों में ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इस रेलखंड पर संचालित कई रेलसेवाएं रद्द, रेगुलेट एवं रीशेड्यूल रहेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार रहेंगी- रद्द ट्रेन ट्रेन संख्या 14893 -भगत की कोठी-पालनपुर रेलसेवा 17,22 एवं 29 मई तथा 7 व 14 जून 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14894- पालनपुर-भगत की कोठी रेलसेवा 11,18,23 एवं 30 मई तथा 8 व 15 जून को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 74841- भगत की कोठी-भीलड़ी रेलसेवा 17 एवं 29 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 74842- भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवा 17 एवं 29 मई 2026 को रद्द रहेगी। रेगुलेट ट्रेन गाड़ी संख्या 20491- जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 29 मई एवं 14 जून को जोधपुर-लूनी स्टेशनों के मध्य 30 मिनट तथा 17 मई को 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। रीशेड्यूल ट्रेन गाड़ी संख्या 74842- भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवा 22 मई एवं 14 जून को भीलड़ी से अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 54814- बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा 14 जून को बाड़मेर से एक घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/leFcArN
समदड़ी-लूनी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, 7 ट्रेनें प्रभावित:पालनपुर-भगत की कोठी सहित 4 ट्रेन रद्द, 2 रीशेड्यूल और एक रेगुलेट रहेगी
सोमवार, मई 11, 2026
0
Tags

