प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता का कहना है कि हमारा टॉयलेट अगर गंदा है तो शहर कभी भी स्वच्छता नहीं हो सकता हैं। डूंगरपुर के टॉयलेट की चर्चा नेशनल लेवल पर होती हैं। हमारे टॉयलेट कांच की तरह चमकते हैं। हमने शौचालयों में एयरकंडीशनर लगाए है, जबकि कई लोगों के घरों में एयरकंडीशनर नहीं है। हमनें टॉयलेट को बिल्कुल साफ रखने का प्रयास किया है। लोगों से कहा कि इसमें जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाए, क्योंकि उनके जूते-चप्पल गंदे हो सकते है। असल में, हमनें तीन जोड़ी जूते- चप्पल रखे है, जिन्हें पहनकर लोग टॉयलेट जा सकते हैं। सभी अधिकारियों को दिन में एक बार सार्वजनिक टॉयलेट यूज करना जरूरी है। जैसे ही गर्मी बढ़ती है तो लोग एयरकंडीशनर टॉयलेट यूज करते है, क्योंकि लोगों के घरों में एसी नहीं है। गुप्ता सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद सहित जिले की सभी निकायों के अधिकारियों और कर्मचारी की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीवरेज से जुड़े प्रोजेक्ट पर कहा कि लापरवाही बरतने वाले अफसर गलत कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि पुराने कार्यों की पेंडिंग मरम्मत पहले की जानी चाहिए, उसके बाद नए काम शुरू करनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखा जाए कि एक किलोमीटर से ज्यादा की मेंटेनेंस बाकी नहीं रहनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्यों के आधार पर बांटों गया है। कार्यशाला में नगर परिषद जालोर आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HnATSlC
गुप्ता बोले-टॉयलेट अगर गंदा तो शहर साफ नहीं रह सकता:स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने कहा- आजकल लोग AC की हवा खाने शौचालयों में आते हैं
मंगलवार, मई 05, 2026
0

