राजस्थान में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को गंगा दशमी के पावन अवसर पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' का जिला स्तरीय शुभारंभ जयपुर स्थित गलता तीर्थ में किया गया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूजा-अर्चना, गंगा आरती और श्रमदान करके अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर दिया कुमार ने कहा कि राजस्थान जैसे शुष्क और रेगिस्तानी प्रदेश में जल संग्रहण एवं संरक्षण सबसे जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, जल संचयन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इसे जन आंदोलन का रूप देना है। दिया ने फावड़ा चलाकर श्रमदान का संदेश दिया
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने फावड़ा चलाकर श्रमदान का संदेश भी किया। उन्होने महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा की अगुवाई की और गलता तीर्थ स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। गंगा आरती के दौरान पूरा गलता तीर्थ परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रवि नैयर, जिला कलेक्टर संदेश नायक, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रतनलाल योगी सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AzojVT5
गलता-तीर्थ से हुआ वंदे गंगा जल सरक्षण अभियान का शुभारंभ:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गंगा आरती की, फावड़ा चलाकर श्रमदान का संदेश दिया
मंगलवार, मई 26, 2026
0

