मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम स्थल से महज 30 फीट की दूरी पर स्कूल परिसर में अचानक आग लग गई। मामला बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में चूड़ादा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का है। घटना बुधवार शाम 5 बजे के करीब हुई। स्कूल से 30 फीट दूर मुख्यमंत्री का 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम होने वाला था। सीएम के कार्यक्रम में आने से पहले यह घटना हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर की सीढ़ियों में शॉर्ट सर्किट से वहां जमा कबाड़ और कचरे में आग लग गई थी। कलेक्टर-एसपी ने दिखाई सतर्कता मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर (DM) डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी ने सभी को सतर्क किया। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड से तुरंत आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार- चूड़ादा स्कूल परिसर में ही मुख्यमंत्री का ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम हो रहा था। यहां पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। इसी दौरान स्कूल की सीढ़ियों के पास शॉर्ट सर्किट हुआ। सीढ़ियों के नीचे कचरा और कबाड़ जमा था। ऐसे में आग ने तुरंत रफ्तार पकड़ी और धुआं उठने लगा। वीआईपी कार्यक्रम के नजदीक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थानाधिकारी बोले- स्थिति नियंत्रण में मामले को लेकर कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा- कचरे में शॉर्ट सर्किट से हल्की आग लगी थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vH07P9Y
CM के कार्यक्रम-स्थल से 30 मीटर दूर लगी आग:एकलव्य मॉडल स्कूल परिसर में घटना; शॉर्ट सर्किट के बाद जला कबाड़
गुरुवार, मई 21, 2026
0
Tags

