अजमेर के नसीराबाद में विवाहिता ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि ससुराल वालों ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। ससुराल पक्ष ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पीहर से 10 लाख रुपए कैश लाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही संतान न होने पर भी उसे लगातार ताने मारे जाते थे। जांच अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया- हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी नसीराबाद के काली माई मोहल्ला निवासी पति जयंत, ससुर सुभाषचंद, सास मंजू देवी और ननद लीना पत्नी आशीष हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी किए हैं। यह था पूरा मामला सत्यप्रकाश ने बताया- 28 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय काली माई मोहल्ला निवासी सोनिया (पत्नी जयंत) की फांसी लगाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मृतका सोनिया के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और पीहर पक्ष को सूचित किया। शादी के बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित सत्यप्रकाश ने बताया- सूचना पाकर पीहर पक्ष के लोग नसीराबाद पहुंचे। सोनिया के पिता (जयपुर निवासी) ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट में बताया- बेटी सोनिया की शादी 22 नवंबर 2024 को काली माई मोहल्ला निवासी जयंत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सोनिया को उसका पति जयंत, ससुर सुभाष, सास मंजू, मासी सास सीमा और ननद लीना दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पीहर से 10 लाख रुपए नकद लाने की मांग पिता ने शिकायत में बताया- आरोपी सोनिया को संतान नहीं होने पर ताने मारते, गाली-गलौज करते और पीहर से 10 लाख रुपए नकद लाने की मांग करते थे। 28 मई की दोपहर करीब 2 बजे उनकी सोनिया से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह बिल्कुल ठीक और राजी-खुशी थी। लेकिन शाम को सिटी थाना पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि सोनिया की मौत हो चुकी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एफएसएल टीम की मदद से खुला राज घटनास्थल पर एएफएसएल (AFSL/FSL) और एमओबी (MOB) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जुटाए गए सबूतों के आधार पर विवाहिता की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। आरोपियों ने स्वयं को बचाने के लिए सुबूत छिपाते हुए इस हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनपुट- सुधीर मित्तल व रियाज अहमद
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wgSbe3I
विवाहिता को गला घोंटकर मारा, फिर सुसाइड बताया:पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार, पीहर से 10 लाख रुपए नकद लाने की करते थे मांग
गुरुवार, जून 04, 2026
0
Tags

