अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में खैरथल स्थित गायत्री मंदिर में किशनगढ़बास ब्लॉक के सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण, संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के खैरथल-तिजारा जिला संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ गायत्री एवं गुरु पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर अलवर जिला संयोजक राधा रमण शर्मा ने शिक्षकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, छात्रों का उचित मार्गदर्शन करने और अच्छे नागरिकों के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में जानकारी दी कोटपुतली-बहरोड़ जिले के प्रभारी सुभाष चंद ने 25 सितंबर को स्कूलों में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ परिजन राजेंद्र यादव ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं, प्रतिभा परिष्कार, गायत्री साधना और हवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं खैरथल-तिजारा संयोजक रामकिशन मीणा ने संगीत के माध्यम से युग निर्माण और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण के महत्व को समझाया। शिविर के दौरान उपस्थित शिक्षकों को गायत्री परिवार की ओर से साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर वरिष्ठ परिजन मोतीलाल गुप्ता, प्रकाश चंद, रमेश चंद, विजय गोस्वामी, विनोद कुमार, संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8oLeyO9
गरिमा शिविर में राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा और संस्कार निर्माण पर हुई चर्चा
सोमवार, जुलाई 27, 2026
0
Tags

