नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सोमवार को टोंक एससी/एसटी कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में जज ने फैसला पेंडिंग रख दिया है। अब वे कल फैसला सुनाएंगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज आरती माहेश्वरी ने फैसला अपने पास रखा है। नरेश के वकील फतेहराम मीणा ने बताया- सुनवाई हो चुकी थी, लेकिन जज के मीटिंग में जाने से ऑर्डर पेंडिंग रह गया। हमें उम्मीद है कि नरेश को जमानत मिल जाएगी। हमने पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि नरेश मीणा ने जो भी धरने-प्रदर्शन किए हैं वे कानून के दायरे में रहकर किए है। वह 14 मुकदमों में तो बरी हो चुका है। अब जनहित के लिए किए गए प्रदर्शन में उसे जेल में रखना लोकतंत्र में ठीक नहीं है। अब जानिए- क्या था पूरा मामला 13 नवंबर 2024: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में समरावता गांव के लोगों ने उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। आरोप है कि जबरन तीन लोगों से मतदान कराने का विरोध करते हुए नरेश मीणा ने तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। 14 नवंबर 2024: पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से गिरफ्तार किया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नरेश मीणा को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत पर रिहा किया था। 25 जुलाई 2025: झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल का कमरा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नरेश मीणा एसआरजी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नगरफोर्ट थाना पुलिस की एप्लीकेशन के बाद 13 जुलाई 2026 को SC-ST कोर्ट ने उनकी जमानत कैंसिल कर दी थी। नरेश मीणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत नरेश मीणा को फिर जेल जाना होगा:हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर SC-ST कोर्ट ने रद्द की जमानत; SDM को मारा था थप्पड़
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Fd0RzSt
नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला कल:वकील बोले- वो 14 मामलों में बरी हो चुके, उम्मीद है कल बेल मिल जाएगी
मंगलवार, अगस्त 11, 2026
0
Tags

