झालावाड़ में गुरुवार शाम एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम करीब 6:30 बजे अचानक शुरू हुई यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के दौरान कभी तेज तो कभी हल्की फुहारें पड़ीं। इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। कई स्थानों पर सड़कें गीली हो गईं, जिससे वाहन सवारों को सावधानी बरतनी पड़ी। गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। कभी धूप निकल रही थी तो कभी आसमान में बादल छाए हुए थे। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को बारिश की संभावना कम लग रही थी, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश शुरू हो गई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/459OxoI
झालावाड़ में आधे घंटे तक हुई तेज बारिश:मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को उमस और गर्मी से मिली राहत
शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
0

