जयपुर में CRPF कैंपस के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्ते ने बम को आबादी से दूर ले जाकर गड्डा खोदकर डिस्पोज किया। इस दौरान काफी तेज धमाका हुआ। मामला आमेर थाना क्षेत्र के खातीवालों की ढाणी वार्ड नंबर 148 का सोमवार सुबह 10 बजे का है। बम डिफ्यूज करने के PHOTOS… खेत में कचरे में पड़ा था बम आमेर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया - गांव में खेत के कचरे ये बम पड़ा था। सुबह यहां से गुजर रही गांव की एक महिला ने खेत में बम देखा। इसके बाद उसने अपने परिवार के लोगों को बताया। सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस व कंट्रोल रूम को बम की सूचना दी। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम की पुष्टि होने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया। जिसने बम (मोर्टार) को कब्जे में लेकर भीड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर डिस्पोज किया। बम डिस्पोज के दौरान तेज धमाके की आवाज आई, जिससे आसपास का इलाका गूंज उठा। एसीपी आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया- जांच के दौरान खेत में मिला बम सेना का पुराना मोर्टार होने की पुष्टि हुई है। ये बम सीआरपीएफ कैंपस से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में कचरे के ढेर में मिला। इससे पहले यहां कभी जिंदा बम मिलने की कोई मामला सामने नहीं आया था। इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये जिंदा बम (मोर्टार) यहां कहां से आया। डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अमित शर्मा ने बताया- पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना सुबह करीब 11:05 बजे लगी। महज 8 मिनट बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दोपहर 2 बजे दूसरे स्थान पर ले जाकर बम को डिस्पोज किया गया। मामले में आमेर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि ये जिंदा बम कहां से आया। इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D2NmgSa
जयपुर के आमेर में मिला बम:CRPF कैंपस के पास कचरे में पड़ा था, पुलिस ने आबादी से दूर ले जाकर किया डिफ्यूज
मंगलवार, अगस्त 18, 2026
0

